फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में केजरीवाल का विरोध, फेंकी गई चूड़ियां

Sun, 23 Oct 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
मेनिफेस्टो लॉन्च करने लुधियाना पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चूड़ियां फेंकी गईं। पंजाब महिला कांग्रेस ने मैरिज पैलेस के बाहर केजरीवाल का विरोध किया।
विज्ञापन


पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता दत्ता और जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लीना टपारिया की अगुवाई में महिला कांग्रेस वर्करों ने केजरीवाल की कार पर चूड़ियां फेंकी। उन्होंने केजरीवाल गो बैक के नारे भी लगाए।

पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की हो गई। इसी दौरान आप के वालंटियर भी बाहर आ गए। उनकी महिला कांग्रेस की नेताओं से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बीच बचाव किया और आप वालंटियर्स को दूर हटाया। पंजाब कांग्रेस की महिला अध्यक्ष ममता दत्ता ने आरोप लगाया कि वह प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान आप के वालंटियर्स की तरफ से दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

8 सितंबर को आए थे, तब भी हुआ था विरोध

लुधियाना में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
सितंबर महीने में पंजाब के 4 दिवसीय दौरे पर जब केजरीवाल लुधियाना आए थे, तब भी रेलवे स्टेशन पर शताब्दी से उतरते ही 'चूड़ियों से स्वागत' हुआ था। दिल्ली की तरह यहां भी महिलाओं की भारी भीड़ ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनपर चूड़ियां फेंकी।

महिला कांग्रेस वर्करों ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की। उस समय स्टेशन के बाहर छोटेपुर के समर्थक भी हाथ में बैनर लिए नारेबाजी करते हुए केजरीवाल का विरोध करते नजर आए थे। वहीं श्री हिंदू तख्त के राज्य प्रमुख प्रचारक वरुण मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और केजरीवाल गो बैक के नारे लगाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें