फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' का इंडस्ट्री मेनिफेस्टो लॉन्च, देखिए सामने आईं 10 बड़ी बातें

Sun, 23 Oct 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल ने जारी किया इंडस्ट्री मेनिफेस्टो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने रविवार को पार्टी का इंडस्ट्री मेनिफेस्टो जारी किया, जिसने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई वादे करके कारोबारियों को लुभाया। उन्होंने उद्यमियों से वादा किया कि उनकी सरकार आने पर भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जाएगी। विभिन्न उत्पादकों पर करों की दर को कम किया जाएगा। पंजाब में डूबी हुई इंडस्ट्री को फिर से उठाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


इंडस्ट्री को सब्सिडी पर बिजली देनी पड़ी तो वह भी दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार आने पर लुधियाना के उद्यमियों को चीन से माल लाकर नहीं बेचना पड़ेगा, बल्कि चीन के व्यापारी लुधियाना के उद्यमियों से माल खरीद कर जाएंगे। नशे की दलदल में फंस चुके युवाओं को नशे से बाहर निकाल कर उन्हें नौकरियां दिलाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सब लोग कहते हैं कि पंजाब में अगर आप की सरकार बनी तो केंद्र से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिलेगा। कोई विकास के काम नहीं होंगे। अगर पंजाब के विकास के लिए मोदी सरकार के पैर पकड़ने पड़े तो वह जरूर पकड़ेंगे। अगर उन्हें पंजाब का हक नहीं दिया जाएगा तो केंद्र सरकार का घेराव कर उनकी नानी तक याद दिला दी जाएगी। केंद्र से पंजाब के हक छीनकर भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

 

जो बोले सो निहाल का जयकारे से की शुरूआत

लुधियाना में अरविंद केजरीवाल ने जारी किया इंडस्ट्री मेनिफेस्टो
केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत जो बोले सो निहाल का जयकारा लगाकर की। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की तरफ से जो घोषणा पत्र जारी किया गया है, वह सबसे चर्चा करने के बाद ही बनाया गया है।

यह किसी एक व्यक्ति का घोषणा पत्र नहीं बल्कि पूरे पंजाब के लोगों के दुख दर्द का समाधान है। घोषणा पत्र आप और लोगों के बीच का एग्रीमेंट है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने अभी तक अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं किया है क्योंकि इन लोगों को पंजाब की कोई चिंता नहीं है।

यह लोग धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करते हैं। एक जमाना था जब लुधियाना को मैनचेस्टर कहा जाता था। देश भर के कोने कोने से लोग यहां इंडस्ट्री लगाने के लिए आते है, लेकिन 2002 में कैप्टन अमरिंदर सिंह और 2007 से लेकर अब तक अकाली भाजपा की सरकार ने पंजाब की पूरी इंडस्ट्री को ही बाहर कर दिया।
विज्ञापन

नशे का खात्मा और युवाओं को नौकरी बड़ा चैलेंज

लुधियाना में अरविंद केजरीवाल ने जारी किया इंडस्ट्री मेनिफेस्टो
केजरीवाल ने कहा कि जब उनकी सरकार आएगी तो नशा दूर हो जाएगा, लेकिन उससे बड़ा चैलेंज होगा कि नशे से बाहर निकालने वाले बेरोजगार नौजवानों को नौकरी कौन देगा। सरकार इंडस्ट्री लगवाएगी और उस इंडस्ट्री में बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

यूथ किसान और उद्यमी आप की सरकार के हिस्सा होंगे। किसी तरह की कोई नीति बनाई जाएगी तो लोगों से पहले पूछा जाएगा। विकास के जो काम दिल्ली में किए गए हैं, वह पंजाब में भी किए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि बादलों ने हर इंडस्ट्री के बाहर अपने लोग बिठा रखे हैं।

इंडस्ट्री से निकलने वाले ट्रकों के हिसाब से व्यापारियों से पैसे ऐंठे जा रहे हैं। अगर किसी की नीयत साफ होगी तो समस्याओं का समाधान निकल सकता है। अगर इंडस्ट्री को चलाने के लिए बिजली भी सब्सिडी पर देनी पड़ी तो दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें