अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तरनतारन से जुड़े ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी सकत्तर सिंह की 3.91 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। आरोपी को 4 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। ईडी के एक अधिकारी ने बताया की फरवरी 2023 में 16 किलो ड्रग्स (2.2 किलो हेरोइन), दो राइफल और तीन पिस्टल सहित तीन आरोपियों को दबोचा था। इस केस में आरोपी को नशा तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में काबू किया था। ईडी ने तरनतारन में वीरवार को 10 जगहों पर रेड की थी। इस दौरान आरोपी पकड़ा गया।
फरवरी 2023 में भी ईडी ने आरोपी सकत्तर सिंह उर्फ लाडी के ठिकानों पर रेड की थी। इस रेड में 16 किलो ड्रग्स और हथियारों के साथ आरोपी लाडी के परिवार के लोगों गजन सिंह और माखन सिंह व अन्य परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आरोपी की अटैच की गई संपत्ति में जमीन, बैंक बैलेंस और नकदी शामिल है।