फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पांचवें और छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में पांचवें और छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन-पेंशन ले रहे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इन्हें अब 230 प्रतिशत की बजाय 239 प्रतिशत डीए मिलेगा। इसी तरह पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों का डीए 16 प्रतिशत बढ़ा है। इन्हें अब 427 प्रतिशत की बजाय 443 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने यह आदेश जारी किए हैं। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी 2024 से लागू होगा। हरियाणा में सातवां वेतन आयोग लागू है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर्स पांचवें और छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन व पेंशन ले रहे हैं। बता दें कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे दो लाख 85 हजार कर्मचारियों और दो लाख 62 हजार पेंशनर्स का महंगाई भत्ता पहले ही जनवरी में चार प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें