फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर यहां सर्वे हुआ शुरू

Fri, 14 Feb 2014 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। यह जिम्मेदारी दिल्ली की कंपनी मैप इंडिया को सौंपी गई है। यह जानकारी नगर कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने नगर निगम ऑफिस में दी।
विज्ञापन


इस मौके उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कंपनी के मुलाजिमों को सर्वे के काम में सहयोग दें। ताकि, सर्वे का काम पूरी तसल्ली से हो सकें। कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने इस संबंधी सभी रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को पत्र भी लिखा है। इसमें एसोसिएशनों से सहयोग की मांग की गई है।

उन्होने बताया कि कंपनी के मुलाजिम सर्वे के लिए लोगों के घर-घर जा रहे हैं। ऐसे में अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी मांग रहे हैं। उन्होंने लोगों को सही जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन


यह जानकारी पीएससी एक्ट 1976 की धारा 108 के अधीन एकत्रित की जा रही है। कमिश्नर ने बताया कि यह जानकारी लोगों के फायदे के लिए ही इकट्ठी की जा रही है। आने वाले समय में इसका लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स भरने को भी कहा है।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि साल-2014-15 के लिए नगर निगम ने जो प्रस्तावित बजट तैयार किया है। उसमें निगम को 20 करोड़ की आदमनी प्रॉपर्टी टैक्स से होने का जिक्र है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें