फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ अब हर इलाके में होंगे मार्च

Mon, 25 Nov 2013 07:16 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ नगर निगम लोगों से तीस नवंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा कर छूट प्राप्त करने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सिटिजंस वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फोरम ने टैक्स के खिलाफ संघर्ष तेज करने की तैयारी कर ली है। फोरम ने 21 नवंबर से टैक्स के खिलाफ हर फेज व सेक्टर में जाकर रोष मार्च निकालने की मुहिम शुरु की थी।
विज्ञापन


इस कड़ी में अब रोजाना अलग-अलग इलाके में रोष मार्च निकाले जाएंगे।

फोरम के प्रधान सतवीर धनोआ ने बताया कि 26 नवंबर को फेज दो कम्यूनिटी सेंटर, 27 को सेक्टर 71 गुरद्वारा साहिब के पास, 28 को फेज छह में शिवालिक स्कूल के पास और तीस नवंबर को फेज पांच में रोष मार्च निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


सभी इलाकों में मार्च शाम चार बजे शुरु होंगे। धनोआ ने कहा कि संघर्ष और तेज होगा, किसी भी हालत में लोग टैक्स नहीं जमा कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें