फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रॉपर्टी टैक्स में छूट खत्म, नगर निगम ने जुटाए 60.99 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स में दी गई छूट की अवधि 31 मई को समाप्त हो गई। अंतिम तिथि तक शहरवासियों ने 60 करोड़ 99 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में जमा कराए। नगर निगम के अनुसार इस बार कुल 74 हजार 142 संपत्ति मालिकों ने टैक्स जमा कराया है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक 59 करोड़ 94 लाख रुपये टैक्स प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि रिहायशी संपत्तियों पर 20 प्रतिशत और व्यावसायिक संपत्तियों पर 10 प्रतिशत की छूट दी गई थी जिसका लाभ अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अंतिम दिनों में टैक्स जमा कराने वालों की संख्या में तेजी देखी गई। नगर निगम के अनुसार अब जिन लोगों ने टैक्स जमा नहीं कराया है, उन्हें निर्धारित टैक्स राशि पर 25 प्रतिशत पेनल्टी के साथ 12 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा। निगम प्रशासन ने बकायेदारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि निगम की ओर से करीब एक लाख 20 हजार लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से अब तक 74 हजार 142 लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा दिया है, जबकि शेष बकायेदारों से वसूली की प्रक्रिया जारी रहेगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि टैक्स जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ आगामी दिनों में रिकवरी की कार्रवाई भी तेज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें