फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह नशा तस्करों की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त की

Fri, 17 Apr 2020 01:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
विज्ञापन
मकान पर नोटिस लगाती सुल्तानपुर लोधी पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जिला पुलिस ने सुल्तानपुर लोधी के छह नशा तस्करों की तीन करोड़ रुपये की चल/अचल संपत्ती जब्त कर ली है। यह तस्कर सुल्तानपुर लोधी के नशा तस्करी के लिए बदनाम तीन गांव सेंचा, तोती व लाटियांवाल के रहने वाले हैं। इन्हीं गांवों में इन लोगों की जायदाद है। पुलिस ने गुरुवार को प्रॉपर्टी फ्रीज करके जब्त किए जाने के नोटिस चस्पा कर दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं एक तस्कर की करीब 10 लाख कीमत की 9 कनाल 05 मरले की खेतिहर जमीन कुर्क करने के आदेश दे दिए हैं। राजस्व विभाग की ओर से इसे बेचने के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी सरवन सिंह बल व एसएचओ इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी के गांव सेंचा, तोती व लाटियांवाल के नशा तस्कर पूरन सिंह, चरण सिंह, केहर सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ अमना, मलकीत सिंह और हरप्रीत सिंह की 2.96 करोड़ की संपत्ती कंपीटेट अथॉरिटी दिल्ली की तरफ से फ्रीज की गई है।

इनमें से गांव सेंचा के पूरन सिंह की 10 लाख कीमत की 09 कनाल 05 मरने जमीन कुर्क करने के आदेश हासिल हुए हैं। फ्रीज प्रॉपर्टी में 2.45 करोड़ की पांच कोठियां, 29.5 लाख की छह गाड़ियां, 1.73 लाख की पांच बाइक और 19.50 लाख की तीन खेतीहर जमीन शामिल हैं। डीएसपी के अनुसार तीन तस्कर जेल में हैं। एक जमानत, एक कोरोना वायरस के चलते पैरोल और एक भगोड़ा चल रहा है। इनमें कुछ तस्कर वो हैं जिन्होंने रेड करने वाली पुलिस पर कई बार हमले भी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें