हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन उर्फ चांद मोहम्मद की दूसरी पत्नी अनुराधा बाली उर्फ फिजा की संपत्ति मामले में वीरवार को जिला अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।
अदालत ने फिजा की तीनों बहनों को उसकी करोड़ों की संपत्ति का वारिस घोषित किया है। तीनों बहनों में मोनिका शर्मा, अंजली रामसूदन व अद्विती शर्मा शामिल हैं। अब सारी संपत्ति उन्हें ही मिलेगी।
अक्तूबर 2012 में फिजा की तीनों बहनों ने करीब चार करोड़ रुपये की संपत्ति और पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए सामान पर अपना हक जताया था।
इसको लेकर उन्होंने अदालत में याचिका दायर की थी। सितंबर 2014 में पुलिस ने केस को बंद कर दिया था। पुलिस का कहना था कि फिजा की मौत कुदरती थी। वहीं, एसडीएम ने अदालत में केस की क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी थी।