संगठन की मांग पर मिली मंजूरी, बैकलॉग वाले छात्रों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी साइंस विभागों में विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए अब एक समान नियम लागू होंगे। स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन सत्थ की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुल क्रेडिट के 80 प्रतिशत के आधार पर प्रमोशन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे बैकलॉग वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। अब तक अलग-अलग विभागों में प्रमोशन के नियम अलग थे। कुछ विभाग पिछले साल के, जबकि कुछ सभी वर्षों के कुल क्रेडिट देखते थे। इससे भेदभाव की स्थिति बन रही थी। संगठन ने कुलपति और डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन (डीयूआई) को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद चेयरपर्सन और डीयूआई की बैठक में सहमति बनी।
नए नियम के तहत पहले से दूसरे साल में जाने के लिए 48 में से 36 क्रेडिट (पहले 38) और दूसरे से तीसरे साल में जाने के लिए 96 में से 72 क्रेडिट (पहले 76) जरूरी होंगे। अब पहले साल में दो और दूसरे साल में चार मुख्य विषयों में बैकलॉग होने पर भी विद्यार्थी अगली कक्षा में जा सकेंगे।