फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने की घटनाएं कम करने के लिए प्रोजेक्ट वायु अमृत की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीआईआई ने बुधवार को आईओसीएल के साथ मिलकर पंजाब के संगरूर में पराली प्रबंधन प्रोजेक्ट वायु अमृत की शुरुआत की। अभियान के तहत पराली जलाने के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना, किसानों को पराली के प्रबंधन के लिए उपयुक्त मशीनरी और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना, फसल अवशेष प्रबंधन के पर्यावरण के अनुकूल तरीकों को अपनाने की सुविधा किसानों को दी जाएगी।
विज्ञापन

संगरूर के डीसी जितेंद्र जोरवाल ने कहा कि न केवल हमारे लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पराली जलाने से हर कीमत पर बचना चाहिए। पराली को जलने से बचने के लिए किसानों के लिए अब कई नई प्रक्रियाओं और मशीनरी भी उपलब्ध है। संगरूर के एडीसी (विकास) वरजीत वालिया ने कहा कि पराली प्रबंधन पहल क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक ‘बेहतरीन प्रयास’ है। उन्होंने कई किसानों से भी बात की और सभी से आग्रह किया कि वे फसल अवशेष जलाने से बचें। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से 300 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों ने अपने अनुभव और मुद्दों को साझा किया और पराली जलाने के व्यवहार्य विकल्प खोजने में उनकी मदद करने के प्रयास का स्वागत किया।
पिछले सीजन में 84 प्रतिशत तक की कमी आई
सीआईआई की तरफ से बताया गया कि यह परियोजना पिछले सीजन में 226 गांवों में 2 लाख एकड़ कृषि भूमि को कवर कर चुकी है। इससे पराली जलाने में 84 प्रतिशत तक की कमी आई थी। इस सीजन में इस परियोजना को 3 लाख एकड़ कृषि भूमि को कवर करते हुए 300 गांवों तक बढ़ाया गया है। प्रोजेक्ट वायु के माध्यम से संगरूर के 9 गांवों में 7000 एकड़ कृषि भूमि को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें