फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोग्रेसिव पंजाब से चमकेगा शहर

Sun, 01 Dec 2013 11:54 PM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार द्वारा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए आईएसबी में 9-10 दिसंबर को इन्वेस्टमेंट प्रमोशन सम्मिट ‘प्रोग्रेसिव पंजाब’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी मेजबानी के लिए पंजाब के वर्ल्ड क्लास सिटी मोहाली को चुना गया है।
विज्ञापन


सरकार की कोशिश है कि देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को मोहाली में फ्यूचर सिटी की झलक मिलनी चाहिए। जिससे उनमें पंजाब का बढ़िया अक्स बने और वे यहां निवेश के प्रति उत्साहित हों। इसे देखते हुए मोहाली को भी चमकाया जा रहा है।

चंडीगढ़ से आयोजन स्थल तक पहुंचने की तीन प्रमुख सड़कों पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। सड़कों की री-कारपेटिंग से लेकर लैंडस्केपिंग, नई सड़कें, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइटें, रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मोहाली शहर में होने जा रही प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टमेंट मीट एयरपोर्ट रोड के लिए वरदान साबित हुई है। करोड़ों की लागत से गमाडा द्वारा बनाई गई सड़क बरसात के दिनों में कई जगह धंस गई थी। इससे लोगों को वहां से गुजरने में काफी मुश्किल उठानी पड़ रही थी। लेकिन गमाडा ने अब नए सिरे से रोड को बनाने की दिशा में काम शुरू किया है।

 इस दौरान जहां सड़क धंसी थी, उस जगह की खुदाई कर मिटटी एवं मसाला डाला जा रहा है। नए सिरे री-कारपेटिंग की जा रही है। सड़क को बिल्कुल वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है, ताकि सड़क पर गाड़ी ड्राइव करते समय लोगों को किसी भी तरह की मुश्किल न आए।

जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट को नए सिरे से संवारने का काम प्रोग्रेसिव पंजाब सम्मिट के वेन्यू स्थल सेक्टर-81 स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के पास चल रहा है। काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। मुलाजिम दिन रात काम में जुटे हैं। गमाडा अधिकारी खुद भी काम पर नजर रख रहे हैं।

करीब दस से 12 जगह धंसी हुई सड़क की खुदाई कर मिट्टी डाली गई है। साथ ही रोड की री-कारपेटिंग की जा रही है। गमाडा द्वारा यह काम उसी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। जिसने पहले सड़क बनाई थी। इसके अलावा सड़क पर रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया जा रहा है। सड़क पर रिफ्लेक्टर लगाने के साथ लेनिंग की जा रही है। ताकि सड़क हादसों पर ब्रेक लगाई जा सके।
बिजली के खंभों ने लिया चांदी का रंग
एयरपोर्ट रोड पर बिजली के जितने भी खंभे लगे हुए हैं। पहले वे काफी बुरी स्थिति में थे। इन पर जंग लगी हुई थी। लेकिन सम्मिट के चलते सारे खंभों को सिल्वर कलर किया जा रहा है। साथ ही  फेज-11 व वाईपीएस से सोहाना रोड पर भी यह काम चल रहा है। रोड वर्म को ब्लैक एंड व्हाइट रंग किया गया है।

प्रोग्रेसिव पंजाब
राज्य सरकार द्वारा पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टमेंट मीट कराई जा रही है। मीट नौ और दस दिसंबर को सेक्टर-81 स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में होगी। इस में विभिन्न  क्षेत्रों में काम रही देश-विदेश की कई कंपनियां आएंगीं। जिन्हें पंजाब में निवेश करने के लिए तैयार किया जाएगा। सम्मिट में राज्य सरकार के मंत्री व आला अफसर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें