फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू, मोहाली को विश्व की पहली स्टार्ट-अप वैली बनाने पर विचार

Fri, 06 Dec 2019 09:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट के दौरान पंजाब को अगला स्टार्ट अप सेंटर कैसे बनाया जाए विषय पर सेशन आयोजित किया गया। जिसमें पैनल मेंबर्स ने मोहाली को दुनिया की पहली स्टार्ट अप वैली बनाने की वकालत की। पैनल मेंबरों ने इस क्षेत्र की विरासती विलक्षणताओं को देखते हुए स्टार्ट अप की शिवालिक वैली बनाने का सुझाव दिया। 

विज्ञापन


पंजाब को बौद्धिक तौर पर मजबूत करने के लिए नामी संस्थानों को साझे तौर पर अंतर-अनुशासनात्मक खोज के लिए आगे आने पर जोर दिया। साथ ही सुझाव दिया कि सरकार को भी साझे नवीनतम प्रोजेक्ट्स को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास व आर्थिक उत्थान के लिए खोज और उद्यम बहुत अहम हैं। 

पंजाब के पास देश का स्टार्ट अप हब बनने और इसे दुनिया भर में अलग-अलग क्षेत्रों तक ले जाने के लिए बहुत स्रोत हैं। इंडियन एंजेल नेटवर्क की को-फाउंडर पद्मजा रूपरेल ने कहा कि उद्यमियों, निवेशकों, नीतिकारों को एक मंच पर लाने का यह सराहनीय प्रयास है, इससे मेक इन इंडिया मुहिम को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


आईबीएस के प्रो. नंद किशोर नंदू ने कहा कि उद्यमिता पंजाबियों के खून में है। जिसके चलते स्टार्ट अप के पक्ष से यह आगे बढ़ रहा है। भारत फंड के को-फाउंडरर कुणाल उपाध्याय का कहना था कि इसके लिए पंजाब के पास अपार संभावनाएं हैं। एजीनेक्स्ट टेक्नोलॉजी के संस्थापक तरनजीत भामरा ने राज्य में स्टार्ट अप इको सिस्टम को प्रोत्साहित करने को स्किल का सेंट्रल पूल बनाने पर जोर दिया।

राज्य की स्टार्ट अप नोडल अफसर तनु कश्यप ने सदस्यों का स्वागत करते हुए सरकार द्वारा उद्यमियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। मू-फार्मका के संस्थापक परम सिंह ने राज्य में नई इंडस्ट्री के लिए सही माहौल की पुष्टि की। पंजाब में जन्मे और ऑस्ट्रेलिया से लौट पर यहां सफल स्टार्ट अप शुरू करने वाले परम सिंह ने बताया कि उन्होंने डेयरी को सहायक धंधे के रूप में अपनाया और 30000 किसानों और महिलाओं को ट्रेनिंग दी।

ये उद्यमी शामिल हुए
समिट में ईस्ट इंडिया होटल्स के कार्यकारी चेयरमैन पीआरएस ओबेरॉय, कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी व सीईओ उदय कोटक, भारती एंटरप्राइजेज के उप चेयरमैन राकेश भारती मित्तल, हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन प्रकाश हिंदुजा, हीरो एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल और वर्धमान टेक्सटाइल्स की उप चेयरपर्सन सुचिता जैन शामिल हुए। इसके अलावा जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी भी इसका हिस्सा बने।

लुधियाना में खुलेगा मुंजाल-बीसीयू स्कूल ऑफ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप
लुधियाना में जल्द ही मुंजाल-बीसीयू स्कूल ऑफ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप खुलेग। हीरो इंटरप्राइजेज और लाला बहादुर चंद मुंजाल फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल ने प्रोग्रेसिव पंजाब समिट के दौरान प्रेस कान्फ्रेंस में यह एलान किया। उन्होंने बताया कि हीरो ग्रुप और बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी मिल कर यह स्कूल खोलेंगे। 

इसका मकसद पंजाब में इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना होगा। वहीं, यह कारोबारी क्षेत्र की जरूरतें भी पूरी करेगा। मुंजाल ने कहा कि यहां से बड़ी संख्या में युवा पढ़ने और फिर नौकरी के लिए विदेश चले जाते हैं। पंजाब में शिक्षा और ट्रेनिंग की क्वालिटी को लेकर बनी धारणा के चलते वे यहां उच्च शिक्षा नहीं लेते। यह स्कूल एक बेहतर उच्च शिक्षा मुहैया करवाएगा। वहीं, इससे उद्योग भी पुनर्जीवित होंगे। इसमें साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, आर्ट्स और मैथ स्ट्रीम की पढ़ाई होगी।

सीएम ने किया एमएसएमई के 14 उद्यमियों का सम्मान

- फोटो : अमर उजाला
प्रोग्रेसिव पंजाब समिट के दौरान सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एमएसएमई के 14 उद्यमियों को सम्मानित किया। उन्हें 1-1 लाख रुपये नकद और प्रशंसा पत्र दिया गया। विजेताओं में धीमान फूड जालंधर, कैपिटल फीड्स पटियाला, सिटिजन प्रेस कम्पोनेंट लुधियाना, गिलार्ड इलेक्ट्रॉनिक्स मोहाली, ड्यूक फैशन और कुड्डू निट प्रोसेस लुधियाना, क्त्रिस्स्टल इलेक्ट्रिक लुधियाना, बिहारी लाल इस्पात फतेहगढ़ साहिब, कन्सर्न फार्मा लुधियाना, नीविया सिंथेटिक्स जालंधर, फालकन गार्डन टूल्स लुधियाना, अजय इंडस्ट्रीज जालंधर और सके ओवरसीज जालंधर शामिल हैं। 

मानक उत्पादों के उत्पादन के लिए नवीनतम तकनीक अपना कर राजस्व बढ़ाने और रोजगार के मौके पैदा करने वाले उद्यमियों को अवार्ड दिया गया। इस मौके पर उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन मौजूद थे।

विकास के लिए नीतियों में निरंतरता और स्थिरता जरूरी
इंडस्ट्री के दिग्गजों ने कहा कि सूबे के विकास के लिए नीतियों में निरंतरता और स्थिरता जरूरी है। राजनीति व्यवस्था में तब्दीली से नीतियां नहीं बदलनी चाहिए। प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट के सबसे अहम सामूहिक विकास के लिए हिस्सेदारी जुटाना विषय पर आधारित सेशन में नामी उद्यमी शामिल हुए। जिनमें ईस्ट इंडिया होटल्स के कार्यकारी चेयरमैन पीआरएस ओबेरॉय, कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी व सीईओ उदय कोटक, भारती एंटरप्राइजेज के उप चेयरमैन राकेश भारती मित्तल, हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन प्रकाश हिंदुजा, हीरो एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल और वर्धमान टेक्सटाइल्स की उप चेयरपर्सन सुचिता जैन शामिल थे। सेशन का संचालन सीआईआई के डायरेक्टर जनरल चंदरजीत बनर्जी ने किया। इसमें सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे।

हाई प्रोफाइल सेशन में डेलिगेट्स ने इंडस्ट्री के हित में नीतियां बार-बार न बदलने की वकालत की। दिलचस्प बात यह थी कि अपने इंटरैक्टिव सेशन में सीएम ने भी यही था। साथ ही उम्मीद जताई थी कि अगली सरकार ऐसा ही करेगी। मुंजाल ने कहा कि सस्ती और निर्बाध बिजली, बुनियादी ढांचा और कुशल लेबर के चलते पंजाब निवेश के लिए उत्तम है। पंजाबियों का प्रगतिशील स्वभाव औद्योगिक विकास को बढ़ावा देता है। मित्तल ने बताया कि भारती ग्रुप ने पंजाब के ग्रामीण क्षेत्र में सिक्षा और स्वच्छता पर निवेश किया है।

खेती में विभिन्नता लाने और किसानों की पैदावार को वाजिब कीमतों पर खरीदने को उपयुक्त मंडीकरण विधि मुहैया करवाने की जरूरत है। एमएसएमई क्षेत्र में खेती आधारित उद्योग पर फोकस करने के लिए इंडस्ट्री और खेती में तालमेल की जरूरत है। सुचिता जैन ने कहा कि वर्धमान ग्रुप ने टेक्सटाइल के बाद स्टील को आगे बढ़ाया है। ऑटोमोटिव सेक्टर को प्रफुल्लित करने के लिए ग्रुप ने हाल ही में जापान की कंपनी आइचे के साथ समझौता किया है। ग्रुप ने अपनी इकाइयों में लगभग तीस प्रतिशत महिलाओं को रोजगार दिया है। जिन्हें ठहरने और ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। ओबेरॉय का कहना था कि पंजाब में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिनका अच्छे ढंग से प्रयोग किया जा सकता है।

हिंदुजा ने पराली से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए यूएस, जापान और इजराइल से खरीदी तकनीक की पेशकश की। उदय कोटक ने कहा कि नए उद्यम की शुरूआत के लिए कर्ज देने की व्यवस्था उपलब्ध होना अहम पहलू है। उनके बैंक ने नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने को सौ प्रतिशत जमा राशि के मुकाबले 150 प्रतिशत कर्ज देने की सुविधा दी है। इससे पहले जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी ने इस समिट का हिस्सा बनने का न्योता देने के लिए सीएम का धन्यवाद किया। साथ ही उम्मीद जताई कि समिट पंजाब और जापान में साझेदारी बढ़ाने को बढ़िया मंच साबित होगा।

पंजाब में विकास को बढ़ावा देने को इनोवेशन अहम

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में शुरू हुए प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2019 के पहले दिन यूके कंट्री सेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इनोवेशन ही विकास की कुंजी है, राज्य की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए निवेश में कोई कमी नहीं है। सेशन के दौरान खेती, फूड प्रोसेसिंग, कपड़ा, मशीन और हैंड टूल, ऑटोमोबाइल, साइकिल पार्ट्स, स्पोर्ट्स गुड्स, लाइट इंजीनियरिंग समेत कई क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर विचार-विमर्श हुआ।

अतिरिक्त मुख्य सचिव कल्पना मित्तल बरुआ ने राज्य की औद्योगिक नीति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह उद्योग स्थापित करने को सुगम वातावरण बनाने में अहम साबित हो रही है। स्किल्ड लेबर की उपलब्धता, पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली 50000 करोड़ का निवेश लाई है। ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट इंडिया के महानिदेशक किस्पिन साइमन ने औद्योगिक निवेश के लिए पंजाब को सबसे अच्छी जगह बताया। यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल की निदेशक दिव्या द्विवेदी ने कहा कि यूके दुनिया का सबसे बड़ा पंजाबी प्रवासी वाला देश है।

उन्होंने एयरोस्पेस, रक्षा, डेटा प्रबंधन, इनोवेशन सेंटर और ऑटोमोबाइल सेक्टर में आपसी सहयोग के बारे में बात की। हिंदुस्तान यूनीलीवर के सीएफओ श्रीनिवास फाटक ने कहा कि पंजाब में निवेश का पिछला और हालिया अनुभव विकास में मददगार साबित हुआ है। सीएसआईआर-एमटेक के डायरेक्टर डॉ. मनोज राजे ने और औद्योगिक इकाइयां लाने को मिट्टी, पानी और प्रदूषण में माइक्रोबियल आधारित अनुसंधान की जरूरत पर जोर दिया।

टाइनर ऑर्थोटिक्स-पी के सीईओ और सीएमडी जे सिंह ने सेहत के क्षेत्र में इनोवेशन की बात की। बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. फिलिप प्लोडेन ने पंजाब और यूके के विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। ताकि शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में नामी कंपनियों ने प्रदर्शित किए उत्पाद

समिट के दौरान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने किया, जिसमें देश-विदेश की कई कंपनियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में आईटीसी, ट्राइडेंट, सोनालिका, हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी कंपनियों ने स्टॉल लगाए।

प्रमुख एमएसएमईज में गिलार्ड इलेक्ट्रॉनिक्स, फाल्कन गार्डन टूल्स, टाइनर ऑर्थोटिक्स, श्रीराम पैनल्स, विंडसर इंडस्ट्रीज शामिल थे। डेराबस्सी स्थित अलेंजर्स मेडिकल सिस्टम का स्टॉल भी था। जो पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों के अलावा एम्स, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया, पीजीआई, जीएमसीएच जैसे अस्पतालों में मेडिकल उपकरण सप्लाई करती है।

जालंधर की एएम इंटरनेशनल ने रग्बी बॉल्स और स्पोर्ट्स गारमेंट्स प्रदर्शित किए, जिसने नवंबर 2019 में जापान में हुए रग्बी वर्ल्ड कप में रग्बी बॉल सप्लाई की थी। एशिया के सबसे बड़े कॉपरेटिव फेडरेशनों में से एक पंजाब मार्कफेड ने अपने सभी प्रमुख प्रोडक्टस प्रदर्शित किए। कई स्टार्ट अप्स ने भी अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें