फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अंबेडकर जयंती पर शहर में हुए कार्यक्रम, समानता और न्याय का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सेक्टर-37 के आंबेडकर भवन में डॉ. आंबेडकर स्टडी सर्किल ने सेमिनार और रक्तदान शिविर आयोजित किया। महासचिव अनिल लामधारिया ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
विज्ञापन

सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में कांग्रेस कमेटी ने गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष एचएस लक्की ने डॉ. आंबेडकर के भारतीय संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता और पार्षद उपस्थित रहे।
बसपा ने सेक्टर-24 के सैनी भवन में बाबा साहब को याद किया। इस मौके केंद्रीय स्टेट प्रभारी विपुल कुमार, लोकसभा प्रभारी सुखदेव सोनू और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने संविधान निर्माता के योगदान और समाज सुधार के विचार साझा किए। वहीं, आम आदमी पार्टी ने सेक्टर-39 के कार्यालय में केक काटकर जयंती मनाई। मुख्य अतिथि जसवीर सिंह गढ़ी ने बाबा साहब के संघर्ष और शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता स्थापित करने के योगदान को याद किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें