फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओकरेज स्ट्रीट म्यूजिक’ में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 15 Dec 2013 01:07 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ओकरेज इंटरनेशनल स्कूल मोहाली ने शनिवार को टैगोर थियेटर में ‘ओकरेज स्ट्रीट म्यूजिक’ संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने संगीत की धुनों पर सराहनीय प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रतिभा को देखकर हर कोई हैरान था।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल की प्रिंसिपल प्रजाईला दत्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यअतिथि सूफी जहूर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने स्कूल बैंड की शानदार प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल ने एक वीडियो पेश कर स्कूल के सफर और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी थी।

मुख्य अतिथि सूफी जहूर ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें