फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर थिएटर में कार्यक्रम, प्रशासक ने 44 गर्ल इंडिया एंबेसडर्स को किया सम्मानित

विज्ञापन
टैगोर थिएटर में चंडीगढ़ कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स के कार्यक्रम में पंजाब के गवर्नर ? - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीसीपीसीआर और शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को गर्ल्स इंडिया प्रोजेक्ट के तहत गर्ल इंडिया एंबेसडर को पुरस्कृत किया गया। टैगोर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम में यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित मुख्यातिथि रहे। उन्होंने 44 गर्ल इंडिया एंबेसडर्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई मॉक पार्लियामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीएमएसएसएस-38, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, जीएमएसएसएस मौलीजागरां, सेंट जोंस हाई स्कूल और जीएमएस-बीपीसी को सम्मानित किया गया। पूरे वर्ष विद्यार्थियों का मार्गदर्शन के लिए रीमा दीवान, मोनिका चावला, स्मृति लूथरा, गुरमीत कौर, कपिल मोहन सूद, रविंदर सिंह को सम्मानित किया गया। बालिका सशक्तिकरण की यात्रा की प्रदर्शनी दिखाई गई। अरुणिमा सिन्हा को कल्पना चावला समूह से रचनात्मक प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया गया। सीसीपीसीआर की अध्यक्ष हरजिंदर कौर ने शहर के बच्चों के लिए अनुकूल पर्यावरण बनाने के लिए भविष्य के दृष्टिकोण के बारे में बताया। प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने सादगी, ईमानदारी और दृढ़ता के महत्व पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें