फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले मनकीरत औलख पर विवाद, प्रोफेसर बोले- सिंगर आएं पर नशे के गीत न गाएं

Sun, 11 Nov 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनकीरत औलख पर विवाद
विज्ञापन
14 नवंबर को पीयू में होने वाले चर्चित कल्चरल कार्यक्रम ‘द वॉयस आगाज’ में शिरकत करने वाले मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख के आने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 के समाज शास्त्र विभाग के प्रोफेसर पंडितराव धरेनवर ने पीयू के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार को लिखे पत्र में मनकीरत औलख से कार्यक्रम के दौरान नशे, हथियार, अश्लील गीतों को न गाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि नशे एवं अश्लील गीतों से नौजवानों को गलत रास्ते पर भटकाया जा रहा है। ऐसे में पंजाबी गायक मनकीरत के नशे के गीतों पर तुरंत रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


उधर, पीयू छात्र काउंसिल की प्रधान कनुप्रिया ने भी प्रो. पंडितराव की बातों का समर्थन किया है। प्रोफेसर ने शनिवार दोपहर 3.00 से लेकर शाम 6.00 बजे तक पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस की सड़क पर हाथों में पोस्टर लेकर इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि गायक ने डांग, गैंगलैंड और बदनाम जैसे हथियार पर आधारित गीत गाए हैं, जो आपत्तिजनक हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मनकीरत औलख के कार्यक्रम में आने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन ऐसे गीतों को गाने की इजाजत नहीं दी जाए। 14 नवंबर को होने वाले स्टार नाइट और फैशन शो का आयोजन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑग्नाइजेशन (इनसो) की ओर से किया जा रहा है। इसको लेकर छात्र काउंसिल प्रधान कनुप्रिया ने पहले ही असहमति जताई हुई है। छात्र काउंसिल की ओर से 15 नवंबर को कल्चरल कार्यक्रम का आयोजन होगा।  

पंजाब यूनिवर्सिटी है बुद्विजीवी का स्थान, यहां ऐसे गीत बरदाश्त नहीं..  
प्रोफेसर पंडितराव ने कहा कि वे सिर्फ गायक के नशे एवं हथियार संबंधी गीतों के खिलाफ है। क्योंकि पंजाब यूनिवर्सिटी बुद्धिजीवियों का स्थान है। ऐसी जगह पर नशे व अश्लील गीतों को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर पीयू कैंपस में विद्यार्थियों को ऐसे गीत न सुनने का आह्वान किया। प्रोफेसर पंडितराव ने इस कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग की भी मांग की है। साथ ही उन्होंने पीयू के वीसी से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रोफेसर राव का विरोध एकदम सही
मेरी प्रोफेसर पंडित राव से मुलाकात हुई थीं। वे अपनी जगह बिल्कुल सही हैं। हमने भी आगाज के आयोजन के समय स्टार नाइट करवाने में असहमति जताई थीं। लेकिन यह नाइट इनसो की ओर से करवाई जा रही है। हम इस नाइट से असहमत हैं।
-कनुप्रिया, छात्र काउंसिल पीयू, प्रधान

मेरी प्रोफेसर पंडितराव से इस संबंध में बातचीत हुई है। हम गायक से परफार्मेस के दौरान उनके नशे, हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक गीत को न गाने का आग्रह करेंगे। हमने प्रोफेसर पंडितराव की बात को समझते हैं और कैंपस में नशे पर गीत नहीं गाए जाएंगे।
- अमरिंदर सिंह, जनरल सेक्रेटरी, इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑग्नाइजेशन (इनसो)

नशे से संबंधित गीत न होने के लिए आयोजक छात्रों को देंगे लेटर  
आगाज के आयोजक छात्रों को हम पत्र लिखकर स्टार नाइट में नशे, हथियार एवं आपत्तिजनक गीत न होने के लिए लेटर लिखेंगे। रविवार को उनको पत्र जारी हो जाएगा, ताकि इस परफार्मेस में ऐसे गीत न हो।
विज्ञापन

- प्रोफेसर इमनुअल नाहर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें