फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रदेश में 20 मार्च से एक जून तक फसलों की खरीद तय, तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रबी विपणन सीजन 2025-26 के लिए तिलहन और दलहन की खरीद को लेकर हुई तैयारियों की मंगलवार को प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ. विवेक जोशी ने समीक्षा की। प्रदेश में मसूर की खरीद 20 मार्च से, सरसों की 28 मार्च से, चने की एक अप्रैल से, समर मूंग की 15 मई से और सूरजमुखी की खरीद एक जून से शुरू होगी। डाॅ. जोशी ने अधिकारियों को खरीद की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, खरीद केंद्रों को चिन्हित करने, भंडारण और बारदाने की समुचित व्यवस्था करने और समय पर खरीद शुरू करने के निर्देश दिए। सरसों की खेती लगभग 21.08 लाख एकड़ भूमि में की गई है, जबकि चना, सूरजमुखी और मसूर की खेती क्रमशः 0.61 लाख एकड़, 0.63 लाख एकड़ व 98 एकड़ भूमि में की गई है।
विज्ञापन


फसलों के तय समर्थन मूल्य
सरसों - 5950 रुपये
चने - 5650 रुपये
सूरजमुखी - 7280 रुपये
समर मूंग - 8682 रुपये
मसूर - 6700 रुपये (प्रति क्विंटल)


पैदावार की संभावना
सरसों - 15.59 लाख एमटी
चना - 0.30 लाख एमटी
सूरजमुखी - 0.50 लाख एमटी
मूंग - 68 एमटी
समर मूंग - 0.48 लाख एमटी

इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आनंद मोहन शरण, अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण राजा शेखर वुंडरू, कृषि विभाग के निदेशक राज नारायण कौशिक, निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजेश जोगपाल, प्रबंध निदेशक हैफेड मुकुल कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें