फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा राज्य भंडारण निगम ने वित्त वर्ष 2021-22 के लाभांश के रूप में दिए 2.35 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपा चेक
विज्ञापन


चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मंगलवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा राज्य भंडारण निगम की ओर से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कर पश्चात लाभ पर 15 प्रतिशत की दर से लाभांश के रूप में 2,35,76,759 रुपये का चेक दिया। वर्ष 2021-22 के दौरान हरियाणा राज्य भंडारण निगम का कारोबार 7,243.52 करोड़ रुपये रहा। वर्तमान में निगम राज्य में 123 गोदामों का संचालन कर रहा है। इनकी कुल औसत भंडारण क्षमता 22.84 लाख मीट्रिक टन और उपयोगिता 22.20 लाख मीट्रिक टन (97 प्रतिशत) है। वर्ष 2024-25 के दौरान निगम की ओर से 16.10 लाख मीट्रिक टन गेहूं, 8.55 लाख मीट्रिक टन धान, 2.35 लाख मीट्रिक टन बाजरा और 4.16 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू, हरियाणा राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष दिनेश शर्मा और प्रबंध निदेशक केएम पांडुरंग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें