फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीग 2017 का आगाज, जानिए पहले दिन कौन-किससे भिड़ा?

Tue, 03 Jan 2017 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/हिसार
विज्ञापन
प्रो रेसलिंग लीग 2017 के मुकाबले
विज्ञापन
प्रो रेसलिंग लीग 2017 के दूसरे चरण का दिल्ली के केजी जाधव स्टेडिमय में रंगारंग आगाज हुआ। पहले दिन के मुकाबले हरियाणा हैमर्स और मुंबई महारथी के खिलाड़ियों के बीच हुए। अलग-अलग कैटेगरी में हुए सात मुकाबलों में से हरियाणा हैमर्स ने चार जीते।
विज्ञापन


हरियाणा की मुंबई पर यह पहली जीत है, क्योंकि पहले सीजन में हरियाणा की टीम लीग व फाइनल दोनों मैचों में मुंबई से हार गई थी। इस तरह हरियाणा हैमर ने अपनी पुरानी दोनों हार का बदला भी मुंबई से लिया।

65 किलो भार वर्ग में पहला मुकाबला मुंबई के विकास और हरियाणा के रजनीश के बीच खेला गया, जिसमें विकास ने पहले हाफ के दूसरे मिनट में बढ़त हासिल कर ली, लेकिन दूसरे हाफ में रजनीश ने वापसी करते हुए 7-0 से विकास को हराकर हरियाणा को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


75 किलो भार वर्ग के मुकाबले में रियो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट कनाडा की एरिका वीब ने भारत की किरण को 16-0 से बुरी तरह रौंदकर मुंबई को बराबरी पर खड़ा कर दिया। लेकिन 97 किलो भार वर्ग में रूस के अब्दुल सलाम ने उक्रेन के पावलो ओलिनिक को 6-0 से हराकर फिर से हरियाणा को आगे कर दिया।

रियो ओलंपिक के धुरंधरों के भी रोचक मुकाबले

प्रो रेसलिंग लीग 2017 के मुकाबले
हरियाणा की रियो ओलंपिक की ब्रांज मेडलिस्ट स्वीडन की सोफिया मैटसन व मुंबई की ललिता सारस्वत के बीच 53 किलो भार वर्ग में मुकाबला हुआ। मैटसन ने 6-2 के स्कोर पर तीसरे मिनट में नॉकआउट से ललिता को पटखनी देकर हरियाणा की लीड को बढ़ा दिया।

रियो ओलंपिक के ब्रांज मेडलिस्ट अजरबैजान के जैब्रिल हसानोव ने 74 किलो भार वर्ग में हरियाणा के सुमित सहरावत को 15-0 से हराकर मुंबई की उम्मीद कायम रखी। लेकिन 58 किलो भार वर्ग में हरियाणा हैमर्स की खिलाड़ी रियो ओलंपिक की मेडलिस्ट ट्यूनिशिया की मारवा अमरी ने मुंबई की सरिता को 5-0 से हराकर मुंबई को पूरी तरह से हार की दहलीज पर पहुंचा दिया।

आखिरी मुकाबले में हरियाणा हैमर्स के खिलाड़ी ओलंपियन संदीप तोमर को 57 किलो में अपने ही देश के पहलवान राहुल अवारे ने 14-5 से हराकर मुंबई को जीत दिलाई। लेकिन उससे पहले ही हरियाणा 4-3 से जीत दर्ज कर चुका था और यह मुकाबला केवल औपचारिक रह गया था।
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीग में हिसार के चार खिलाड़ी

बबीता फोगट - फोटो : फाइल फोटो
ललिता हरियाणा में हिसार की रहने वाली है और मुंबई महारथी की ओर से खेल रही हैं। मुंबई महारथी ने उसे 13 लाख रुपये में खरीदा है। ललिता कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में एक गोल्ड व दो बार एशियन चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल सहित यूथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

उसका अगला मुकाबला 5 जनवरी को पंजाब के खिलाफ होगा। ललिता अपने तीसरे मुकाबले में बबीता फोगाट से मुकाबला करेंगी। प्रो रेसलिंग लीग में हिसार से चार खिलाड़ी हैं। ललिता के अलावा सरिता व पूजा ढांडा 58 किलोग्राम भारवर्ग में और किरण गोदारा 75 किलोग्राम भारवर्ग में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें