फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज का नहीं होगा निजीकरण, किलोमीटर के आधार पर भी चलेंगी बसें: पंवार

Tue, 29 Nov 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा है कि प्रति किलोमीटर के आधार पर भी निजी बसें चलाई जाएंगी, लेकिन हरियाणा रोडवेज का निजीकरण नहीं होगा। फिलहाल प्रदेश भर में रोडवेज की 4200 बसें हैं, जिसमें रोजाना करीब 13 लाख यात्रियों को सुविधा मुहैया की जा रही है। 
विज्ञापन


कहा कि बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या रोजाना 33 लाख है, लेकिन बसों की कमी को देखते हुए किलोमीटर आधार पर बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इन बसों में भी हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर होंगे और परमिट भी रोडवेज की ही होगी। बसों की कमी पूरी करने के लिए जल्द ही रोडवेज के बेड़े में 300 बसें शामिल की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को राहत मिल सकेेगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि निजी बसों को भी न्यूनतम रेट दिए जाएंगे। पंवार ने कहा कि निजी बसों के संचालन पर भी हरियाणा रोडवेज का पूरा नियंत्रण होगा। रूट, रेट सहित अन्य रोडवेज के अन्य फैसले लागू होंगे।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगी ई-टिकटिंग प्रणाली
चंडीगढ़। नोट बंदी के फैसले से यात्रियाें को परेशानी न हो इसे देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने बसों में ई-टिकटिंग सुविधा शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली है। शुरुआती दौर में हाईवे से गुजरने वाली बसों में इसकी शुरुआत होगी, जिसे बाद में पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इससे रोजाना रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले करीब 15 लाख यात्रियों को राहत मिलेगी। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस पहल से न तो टिकट खरीदने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें