फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पर ऐसा स्टीकर दिखा तो होगा जब्त

Wed, 16 Apr 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी परमजीत सिंह ने मंगलवार को मिनी सचिवालय में सियासी दलों के साथ बैठक कर उन्हें आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन


साथ ही नेताओं से चुनाव प्रचार के दौरान किसी धर्म या जाति संबंधी कोई तनावपूर्ण टिप्पणी न करने की बात भी कही। चुनाव अधिकारी ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर वोट नहीं मांगे जा सकते।

न ही किसी धार्मिक स्थान पर चुनावी सभा हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकारी इमारतों पर कोई चुनाव सामग्री या इश्तिहार नहीं लगा होना चाहिए।

यदि किसी के निजी वाहन पर भी पार्टी उम्मीदवार का स्टिकर या बैनर लगा नजर आया तो वाहन जब्त हो जाएगा। इसका खर्च भी उम्मीदवार के चुनाव खर्च के साथ जुड़ जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी रामवीर सिंह, एसीयूटी कुलवंत सिंह, पीसीएस अंडर ट्रेनिंग हरदीप सिंह, चुनाव तहसीलदार प्रेम कुमार, अंडर ट्रेनिंग तहसीलदार रॉबिन बांसल मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें