फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ में हादसा: निजी बस 20 फुट गहरी खाई में गिरी, 12 यात्री घायल, बुजुर्ग पीजीआई रेफर

Thu, 14 Sep 2023 09:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नूपुरबेदी (पंजाब)

सार

बस में कुल 18 सवारयां थीं। घटना के दौरान बस में भगदड़ मच गई और चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी और सवारियों को बस से निकालने का प्रयास करने लगे। गांव घाही माजरा के सरपंच सुरिंद्रपाल ने बताया कि लोगों ने बस का शीश तोड़कर सवारियों को निकाला। 
विज्ञापन
20 फुट गहरी खाई में गिरी बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के नूरपुरबेदी में बलाचौर मार्ग पर स्थित धार्मिक स्थान बाबा करोलगढ़ के पास एक निजी मिनी बस करीब 20 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 12 यात्री घायल हो गए। जबकि एक बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नूरपुरबेदी -बलाचौर सड़क पर चलने वाली डाढी बस सर्बिस बलाचौर से सवारियों को लेकर नूरपुरबेदी आ रही थी। घाही माजरा में जंगलात विभाग के चेक पोस्ट के समीप मोड़ पर पहुंचते ही नूरपुरबेदी की तरफ से आई लकड़ी से भरी टैक्टर-ट्राली से टकराकर बस असंतुलित होकर करीब 20 फुट खाई में जा गिरी। इस हादसे में बुजुर्ग महिला समेत करीब 12 सवारियां घायल हो गईं। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में कुल 18 सवारयां थीं। घटना के दौरान बस में भगदड़ मच गई और चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी और सवारियों को बस से निकालने का प्रयास करने लगे। गांव घाही माजरा के सरपंच सुरिंद्रपाल ने बताया कि लोगों ने बस का शीश तोड़कर सवारियों को निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन



सात सवारियों को एंबुलेंस के जरिये सरकारी अस्पताल सिंहपुर पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सरकारी अस्पताल रूपनगर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार उसमें एक बुजुर्ग महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। तीन घायल सत्यम अस्पताल हियातपुर में उपचाराधीन हैं। जिसमें बंदना रानी, निवासी हियातपुर, रितिका पुत्री हरजिन्द्र सिंह गांव टकारला और जसवीर कौर टकारला हैं। 

रितिका और जसवीर के सिर और टांगों में चोट आई हैं। जबकि बंदना सदमे में थी। इसके अलावा दो घायल यात्रियों को नूरपुरबेदी के राणा अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें बख्शीश सिंह गांव अकलाना बलाचौर और जसप्रीत कौर नंगल डैम हैं। बख्शीश सिंह की पीठ पर और जसप्रीत कौर की आंख के पास चोट आई है।

मशीन की मदद से बस को खाई से निकाला जा रहा है

यात्रियों के अनुसार बस जब घाही माजरा के पास पहुंची तो आगे से आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बस असंतुलित हो गई और 20 फुट गहरी खाई में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस मुखी विवेकशील सोनी, एसडीएम आनंदपुर साहिब मनदीप सिंह ढिल्लों, डीएसपी अजय सिंह, थाना प्रभारी गुरविन्द्र सिंह पहुंचे। एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि मशीन की मदद से बस को खाई से निकाला जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें