सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में पेशी पर आए एक कैदी को महिला बाथरूम में उसकी महिला दोस्त से मिलाने के मामले में जिला पुलिस ने कड़ा नोटिस लिया है।
पुलिस उस समय ड्यूटी पर तैनात हवलदार मोहिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही लाइन हाजिर होने के आदेश दिए है। वहीं, इस मामले की जिला पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद अदालत की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कैदियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
यह मामला मंगलवार का है। जब नाभा जेल से एक आरोपी को पेशी पर लाया गया था। इस दौरान आरोपी को पहली मंजिल पर स्थित अदालत में पेश करने के बाद हवलदार बक्शीखाने में लेकर जा रहा था।
इसी बीच पता चला है कि आरोपी अपनी महिला दोस्त से मिलने के लिए महिला बाथरूम में चला गया, जबकि उक्त हवलदार बाथरूम के बाहर खड़ा हो गया था।
इसी बीच अदालत की महिला मुलाजिम बाथरूम जाने लगी तो सारी पोल खुली। महिला मुलाजिम ने सारा मामला जजों को बताया। इसके बाद जजों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद बक्शीखाने का दौरा किया। जिला अदालत ने इस मामले में कार्रवाई के लिए एसएसपी को लिखा था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।