फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prime Minister visit: PM के दौरे पर टिकी पंजाब हरियाणा की नजर, 24 को पहले फरीदाबाद फिर मोहाली आएंगे

Sun, 21 Aug 2022 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय ऐजेंसियों ने कमान संभाल ली है। दोनों राज्यों की पुलिस भी सुरक्षा के मानकों को पूरा करने में जुटी है। फरीदाबाद के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मोहाली के कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 को दो बड़े प्रोजेक्टों का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। फरीदाबाद में 2400 बेड के अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोहाली कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। यह दोनों अस्पताल पंजाब हरियाणा और आस-पास के क्षेत्रों की जीवनरेखा साबित होंगे। एनसीआर के अलावा हिमाचल और जम्मू तक के मरीजों को इन अस्पतालों का लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री का जो टूर प्रोग्राम आएगा उसमें मंच पर शामिल होने वालों और आगे बैठने वाले नेताओं के नाम शामिल रहेंगे। फिलहाल हरियाणा के साथ पंजाब ने भी प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों की दिन रात इस कार्य में डयूटी लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें : न्यू चंडीगढ़ में PM का दौरा: स्नाइपर कमांडो तैनात, अधिकारियों ने डेरा डाला, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन


सुरक्षा के अलावा रूट प्लान तक सारा कुछ गुप्त रखा गया है। खास बात यह है कि पंजाब सरकार इस बार अधिक मुस्तैद है। पीएम की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट आदेश हैं कि किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जो परेशानी चन्नी सरकार के कार्यकाल में हुई थी उसकी पुनरावृत्ति किसी कीमत पर न हो इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट आदेश हैं। हवाई से लेकर सड़क सुरक्षा तक के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीमें लगातार दोनों राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें