फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर स्कूली बच्चों से रूबरू होंगे पीएम मोदी

Thu, 11 Dec 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने स्टाइल में एक बार फिर स्कूली बच्चों से रूबरू होंगे। पिछली बार उन्होंने शिक्षक दिवस पर बच्चों को संबोधित किया था। इस बार मौका ऊर्जा संरक्षण दिवस का होगा। 14 दिसंबर को पीएम बच्चों से मन की बात करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का इस बार का संबोधन थोड़ा अलग होगा। पिछली बार के मुकाबले उनके श्रोता इस बार काफी कम होंगे। मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बच्चों से मुखातिब होंगे। पंजाब में सिर्फ जालंधर जिले के तीन स्कूलों के चुनिंदा बच्चों को प्रधानमंत्री से रूबरू होने का मौका मिलेगा। जिनमें नेहरू गार्डन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बस्ती बावा खेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पतारा स्कूल शामिल हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जालंधर के नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर में इंतजाम किया जाएगा।

चुने गए सभी बच्चे वहीं पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री को सुन सकेंगे। इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (पेडा) को सौंपी गई है। पेडा और जालंधर प्रशासन के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की रिहर्सल भी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

समय अभी फाइनल नहीं

प्रधानमंत्री का संबोधन करीब एक घंटे का होगा। हालांकि उसका समय अभी फाइनल नहीं हुआ है। मोदी का यह कार्यक्रम केंद्रीय पावर मंत्रालय के कार्यक्रम बिल्डिंग एनर्जी अवेयरनेस ऑन कंजर्वेशन का हिस्सा है। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशिएंसी ने दस राज्यों में यह कार्यक्रम शुरू किया है। इसका मकसद बच्चों को ऊर्जा की बचत के बारे में जागरूक करना है।

पेडा के डायरेक्टर बलौर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा संरक्षण दिवस पर प्रधानमंत्री जालंधर की तीन स्कूलों के चुनिंदा करीब बीस बच्चों को संबोधित करेंगे। जालंधर एनआईसी में विडियो कांफ्रेंसिंग की सारी तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 45 मिनट से लेकर एक घंटे का होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें