फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शादी की गजब शुरुआत, 8वां वचन निभाया

Thu, 11 Dec 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर शादी में दुल्हा-दुल्हन सात वचन लेते हैं। यहां दोनों ने न केवल 8वां वचन किया, ब्लकि उसे निभा भी दिया। जीजेयू में लाइब्रेरी अटेंडेंट के पद पर कार्यरत सोनू चोपड़ा ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरूआत पौधरोपण के साथ की।
विज्ञापन


सोनू और उनकी पत्नी मंजू चोपड़ा ने शादी में आठवें वचन के तौर पर पर्यावरण संरक्षण में अपनी विशेष भूमिका निभाने का लिया।
मंगलवार को शादी के तुरंत बाद इस वचन को निभाते हुए अंबेडकर भवन पहुंचकर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

पांच वर्षों से जीजेयू में कार्यरत है सोनू

मूल रूप से भिवानी जिले के गांव जमालपुर निवासी सोनू चोपड़ा पिछले पांच वर्षों से जीजेयू में कार्यरत है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर ई क्यूब संस्था की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं।

उनकी पत्नी मंजू चोपड़ा भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर रही है। सोनू ने शादी से पहले ही अपने परिजनों को अपनी इच्छा बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के रूप में आठवें वचन की रस्म निभाने के लिए तैयार किया।

ई क्यूब संस्था के प्रधान और सोलो साइक्लिस्ट अमित कुमार ने कहा कि जब तक हम व्यक्तिगत तौर से इस तरह की गतिविधियों के लिए अपने आपको तैयार नहीं करेंगे, पर्यावरण संरक्षण का नारा अधूरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें