गांव मृर्तजापुर में चुनाव प्रचार वाहन पर लगे नरेंद्र मोदी व पिहोवा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा डीडी के होर्डिंग फाड़ दिए गए।
वाहन चालकों ने कुछ ग्रामीणों द्वारा हमला कर मारपीट करने की भी बात कही है। जबकि दूसरी ओर पुलिस इसे लाउड स्पीकर की आवाज धीमी करने के लिए एक व्यक्ति के साथ हुई झड़प का मामला बता रही है।
प्रचार के लिए वाहन लेकर गांव पहुंचे रिंकू और उसके साथी रविंद्र का कहना है कि जब वे मुर्तजापुर में प्रचार कर रहे थे, तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रत्याशी जयभगवान शर्मा डीडी के होर्डिंग फाड़े। दोनों ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।