फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरकिरी से सबकः मोदी के आने पर कुछ बंद नहीं होगा अब

Sat, 23 Jan 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली बार प्रधानमंत्री के दौरे से सवालों के घेरे में आया चंडीगढ़ प्रशासन इस बार हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है। इस बार कुछ भी बंद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बारे में प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही अपनी तरफ से कोई छोटे स्तर का अधिकारी पाबंदियां लगाता है तो उसके खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही साथ में उसके हेड ऑफ द डिपार्टमेंट (एचओडी) पर भी गाज गिरेगी।

यह आदेश एडवाइजर विजय कुमार देव ने सभी एचओडी और अधिकारियों को कर दिए हैं। इतना ही नहीं 24 जनवरी को आप वीवीआईपी लोगों केसाथ ही पर्यटन स्थलों को देख सकेंगे।
विज्ञापन


यानी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रॉक गार्डन, कैपिटल कांप्लेक्स और गवर्नमेंट आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी में दौरे के दौरान पर्यटकों का प्रवेश रोका नहीं जाएगा।

एडवाइजर विजय देव ने बताया कि वीवीआईपी दौरे से लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। अपनी मर्जी से कोई भी अधिकारी पाबंदियां नहीं लगा सकता। ऐसा करने पर उस अधिकारी की पहचान कर उसके और उसके एचओडी पर कार्रवाई होगी।

इसके अलावा वीवीआईपी काफिला जहां से गुजरेगा वहां दूसरी साइड रोड को बंद नहीं किया जाएगा। एक लाइन पहले की तरह चलती रहेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई सुरक्षा कर्मी किसी के साथ दुर्व्यवहार करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पहले कर दिए थे स्कूल बंद
सितंबर 2015 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने और सेक्टर-63 की हाउसिंग सोसायटी का लोकार्पण करने आए थे, तो प्रशासन ने पहले ही स्कूल बंद करने केआदेश जारी कर दिए थे। सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में कार्यक्रम रखा गया था जिस कारण ग्राउंड के साथ लगते श्मशान घाट में भी पुलिस कर्मियों ने जाने नहीं दिया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद प्रशासन से जवाब मांगा था और उचित कार्रवाई करने का आदेश भी दिया था। हालांकि बाद में अधिकारियों ने स्कूल बंद करने को अपना सामूहिक निर्णय बताकर जान बचाई। इस बार दौरा रविवार को होने से प्रशासन को राहत होगी। स्कूल और कार्यालय तो बंद रहेंगे ही सड़कों पर ट्रैफिक भी कम रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें