फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के स्वागत के लिए चंडीगढ़ बीजेपी का ये खास प्लान

Sat, 23 Jan 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 24 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए चंडीगढ़ बीजेपी ने एक खास प्लान तैयार किया है। एयरपोर्ट चौक से लेकर सेक्टर-26 तक छह राउंड अबाउट पर मोदी के स्वागत करने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत कलाकार हिमाचल, हरियाणा और पंजाब के लोकनृत्य प्रस्तुत केरेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए मोदी-मोदी के नारे लगाएंगे। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर अरुण सूद, महासचिव चंद्रशेखर, प्रेम कौशिक सहित आधा दर्जन नेताओं ने सलाहकार विजय देव के साथ बैठक की। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने सलाहकार के समक्ष अपना प्रस्ताव रखा।

इन राउंड अबाउट का चयन किया
भाजपा ने एयरपोर्ट, हल्लोमाजरा, ट्रिब्यून, ट्रासपोर्ट चौक और सेक्टर-26 के चौक का चुनाव किया है। यह शहर के प्रमुख चौक है। इन चौक पर भाजपा कार्यकर्ता खड़े होकर मोदी मोदी के नारे लगाएंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर में आने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उनके स्वागत के लिएछह राउंड अबाउट का किया गया है। जहां कार्यकर्ता पीएम का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

- संजय टंडन, भाजपा अध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें