फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के नाम पर हो रही है ठगी, शक हो तो ये नंबर डॉयल करें

Wed, 07 Jun 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board Office, Sector 9 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले मकान के मामलों में आम लोगों के साथ ठगी करने वाले सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने शहरवासियों को ऐसे ठगों से सचेत करने के लिए प्रेस नोट भी जारी किया है।
विज्ञापन


इसके तहत कहा गया है कि प्रशासन और हाउसिंग बोर्ड ने किसी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया है जो आवेदकों से किसी भी तरह का शुल्क इस स्कीम के तहत ले सके। सीएचबी ने सलाह दी है कि किसी को भी राशि का भुगतान न करें और न ही आधार कार्ड, बैक डिटेल, फोन नंबर और ईमेल की जानकारी दें। किसी भी तरह का धोखा होने पर इसकी जानकारी तुरंत नजदीक के पुलिस थाने में दी जाए।

अगर कोई इस स्कीम के तहत किसी के साथ भी ठगी करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सीएचबी के अनुसार अगर किसी ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कोई भी जानकारी लेनी है तो वह सीएचबी की वेबसाइट या फिर 0172-4601827 पर संपर्क करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें