फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पुजारी की मौत, चालक ट्रक छोड़ हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया स्थित सरकारी स्कूल के पास ईंट से भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पुजारी की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान मोहाली के जुझार नगर निवासी रमाशंकर (36) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त रमाशंकर ने हेलमेट पहना हुआ था लेकिन ट्रक का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे मौत हो गई। मलोया थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी 304ए (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह करीब 7.45 बजे का है। रमाशंकर मोहाली के जुझार नगर में पत्नी, एक बेटी व बेटे के साथ रहते थे। वह मोहाली फेज-6 स्थित एक मंदिर में पुजारी थे। रोजाना की तरह वह सुबह करीब 7 बजे अपने घर से बाइक पर हेलमेट पहनकर मलोया के रास्ते मोहाली फेज-6 मंदिर जा रहे थे। करीब पौने आठ बजे जब वह मलोया स्थित सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो ईंट से भरे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर किनारे जा गिरी जबकि वह खुद बीच सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रक का अगला पहिया रमाशंकर के पेट पर चढ़ गया। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को पास आते देख चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पीसीआर पुलिस ने रमाशंकर को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटना के बारे में रामाशंकर के परिवार को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां कोरोना रिपोर्ट आने के बाद वीरवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि पंजाब नंबर के ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें