राष्ट्रपति कोविंद गीता भेंट करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गीता स्थली ‘कुरुक्षेत्र’ के लिए टाइटेनियम धातु पर उत्कीर्ण पवित्र ‘गीता’ की एक विशेष कृति प्रदान की है। यह कृति कुरुक्षेत्र में ‘गीता ज्ञान संस्थानम केंद्र’ में दर्शनार्थ रखी जाएगी। शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज को टाइटेनियम धातु पर उत्कीर्ण पवित्र ‘गीता’ की विशेष कृति प्रदान की।
राष्ट्रपति भवन में टाइटेनियम धातु पर उत्कीर्ण पवित्र ‘गीता’ की एक विशेष कृति मौजूद थी। राष्ट्रपति भवन में उपलब्ध टाइटेनियम धातु पर उत्कीर्ण पवित्र ‘गीता’ की विशेष कृति को गीता स्थली कुरुक्षेत्र में रखने के लिए राष्ट्रपति की ओर 1 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा गया था। इस दौरान गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मार्कंडेय आहूजा भी मौजूद रहे।