फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पहली बार दो राष्ट्रपति करेंगे एग्रोटेक का उद्घाटन, देखिए पूरा शेड्यूल

Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और इस्राइल के राष्ट्रपति रिवेन रिवलिन के चंडीगढ़ आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परेड ग्राउंड केआसपास का इलाके को किले में तबदील कर दिया गया है। सेक्टर 17 परेड ग्राउंड व शहर में पुलिस के आला अफसरों के साथ 2000 जवान तैनात होंगे। इस दौरान सेक्टर 17 में समारोह स्थल के आसपास ट्रैफिक भी बाधित रहेगा।
विज्ञापन


रविवार को सीआईआई एग्रोटेक फेयर के उद्घाटन के लिए की राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और इस्राइल के राष्ट्रपति रिवेन रिवलिन रविवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे।  सुबह करीब 11.30 बजे दोनों  राष्ट्रपति परेड ग्राउंड में औपचारिक रूप से सीआईआई एग्रोटेक फेयर का उद्घाटन करेंगे। 

इस संबंध में शनिवार सुबह एसएसपी डा सुखचैन सिंह गिल ने परेड ग्राउंड पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस विभाग का कहना है कि देर रात से ही शहर में पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटियों पर तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


शनिवार को पूरा दिन परेड ग्राउंड में ट्रैफिक की  रिहर्सल की गई। पुलिस विभाग के अनुसार रविवार को जब दोनों राष्ट्रपति परेड ग्राउंड में होंगे उस दौरान उसकेआसपास की सड़क आम लोगों के लिए बंद रहेंगी। इसके साथ ही जिस समय वीवीआईपी मूवमेंट होगी उस समय भी सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 
 इसके साथ ही रविवार को ही शहर में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी सेक्टर 27 में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रैली समारोह के आसपास भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें