होमगार्ड पवन कुमार को मिला राष्ट्रपति पुलिस मेडल
- फोटो : अमर उजाला
मामूली सा इंसान है, लेकिन बहादुर इतना कि 10 लोगों की जान बचाई थी। जिसके लिए 15 अगस्त को राष्ट्रपति से विशेष सम्मान मिला। चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी ने होमगार्ड पवन कुमार को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से नवाजा।
यूटी पुलिस विभाग से इस बार 15 अगस्त को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित होने वालों में एक इंस्पेक्टर के साथ होम गार्ड वालंटियर शामिल रहे। परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी होमगार्ड वालंटियर पवन कुमार (42) को विभाग में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया।
पवन कुमार विभाग में 1998 से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन अठारह साल की सर्विस में कई आईजी, डीआईजी और थानों में पवन कुमार ने काम किया है। इस दौरान पवन कुमार ने बहादुरी के काम किए जिसको देखते हुए उनको सम्मानित किया जा रहा है।
इस समय पवन कुमार सेक्टर 3 पुलिस थाने में तैनात हैं। 2011 में सेक्टर में 22 में शोरूम में आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ पवन कुमार ने शोरूम में फंसे दस लोगों की जान बचाई थी।