फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में भूख हड़ताल पर बैठे ओबीसी महासंघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में ओबीसी आरक्षण लागू न करने के विरोध में पांचवें दिन ओबीसी महासंघ के अध्यक्ष बलविंदर मुल्तानी भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने कहा कि हम पीयू के अधिकारियों के समक्ष अपनी चिंताओं को व्यक्त कर रहे हैं। पर, अधिकारी रणनीतिक रूप से ओबीसी आरक्षण को लागू करने में देरी कर रहे हैं। ओबीसी समुदायों के अधिकारों को लूट रहे हैं।
विज्ञापन

भूख हड़ताल में इनेलो छात्र संगठन प्रभारी वकील रमन ढाका भी शामिल हुए। ओबीसी आरक्षण कार्यान्वयन मंच ओबीसीआरआईएफ टीम ने पीयू में प्रवेश और भर्ती में ओबीसी आरक्षण को लागू न करने के संबंध में अर्जुन चौटाला सदस्य विधानसभा को एक ज्ञापन सौंपा। ओबीसीआरआईएफ टीम ने करण चौटाला से भी मुलाकात की। उन्हें भारत के संविधान के गंभीर उल्लंघन से अवगत कराया। उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि वह ओबीसी समुदायों को न्याय दिलाने में मदद करने के लिए प्रासंगिक मंचों पर इस मुद्दे को उठाने में मदद करेंगे, जिससे उन्हें पीयू प्रशासन द्वारा वंचित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें