चंडीगढ़। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शहर के होने के चलते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। मंगलवार को देर रात पुलिस ने अलग अलग जगह पर नाके लगाकर आने जाने वाहनों पर कड़ी नजर रखी। राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थीं। वह चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन में ठहरी हुई हैं।
पुलिस ने बताया कि शक के आधार पर कई वाहनों की जांच भी की गई। इस दौरान इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि आम लोगों को इससे कोई दिक्कत न हो। विशेष सेवाओं के वाहनों के लिए भी पूरा इंतजाम किया गया। शहर के हर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर पैनी नजर रखी जा रही है।