फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शक्ति को दर्शाता बालिनी नृत्य किया पेश

विज्ञापन
सेक्टर -13 स्तिथ गुरुकुल ग्लोबल स्कूल में आयोजित इंडिया इंडोनेशिया समागम के दौरान इंडोनेशियन नृत - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-13 स्थित गुरुकुल ग्लोबल स्कूल में आश्रम गांधी पुरी के संस्थापक पद्मश्री अगुस इंद्र उदयन के नेतृत्व में बाली के सात सदस्यीय पारंपरिक लोक कलाकार पहुंचे। इस दौरान गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के पीस क्लब और आश्रम गांधी पुरी ने सदियों पुराने भारत-इंडोनेशियाई दोस्ती को और मजबूत करने के लिए छात्रों और कर्मचारियों के अधिक आदान-प्रदान के लिए पांच साल के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही युवाओं ने कार्यक्रम की शुरुआत लेगोंग नृत्य और पारंपरिक बालिनी नृत्य प्रदर्शन के साथ की। यह महिला शक्ति, स्वर्ग के पक्षियों से प्रेरित सेंद्रासिह नृत्य और योग कला का प्रतीक है।
विज्ञापन

अगुस इंद्र उदयन ने कहा कि बाली नृत्य एक प्राचीन नृत्य परंपरा है जो इंडोनेशिया के बाली द्वीप के लोगों के बीच धार्मिक और कलात्मक अभिव्यक्ति का हिस्सा है। यह गतिशील, कोणीय और तीव्रता दर्शाती है। वे आश्रम गांधी पुरी में दुनिया भर में शांति, भाईचारे, प्रेम, सेवा और करुणा के गांधीवादी आदर्शों को मानते हैं। अभ्यास करते हैं और बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट, उच्च शिक्षा और भाषा पंजाब सरकार के विशेष सचिव माधवी कटारिया, उप वन संरक्षक डॉ. अब्दुल कय्युम, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के प्रबंध निदेशक परवीन सेतिया, युवसत्ता एनजीओ के संस्थापक प्रमोद शर्मा उपस्थित रहे। प्रिंसिपल नीना पांडे ने कहा कि इस तरह की पहल छात्रों के लिए भविष्य के लीडर बनाने के अवसर पैदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें