ये फ्लाइट्स लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट, बर्मिंघम, कोपेनहेगन, स्टॉकहोम, रोम, मिलान, वियाना और मेड्रिड से कनेक्ट होंगी। जो आगे यूरोप के 25 अन्य इंटीरियर पॉइंट्स से एयर-इंडिया के कोड शेयर से कनेक्ट होंगे। ये फ्लाइट्स एयर इंडिया द्वारा फिलहाल दोपहर की दिल्ली-चंडीगढ़-दिल्ली फ्लाइट से संयुक्त होंगी। एयर-इंडिया ने कहा कि इस तरह रि-स्ट्रक्चरिंग के बाद प्रति सप्ताह एयर इंडिया दिल्ली-चंडीगढ़-दिल्ली की 14 उड़ान पर गौर कर रहा है।
एयरपोर्ट 24 घंटे ऑपरेशनल होने के बाद एयर-इंडिया बढ़ाएगी और फ्लाइट्स
एयर-इंडिया ने हाई कोर्ट को बताया कि योजना के पार्ट दो के तहत जब चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट 24 घंटे ऑपरेशनल हो जाएगा तब एयर-इंडिया यहाँ से अपनी फ्लाइट्स बढ़ा देगा। पूरी तरह ऑपरेशनल होने के बाद देर रात की दिल्ली-चंडीगढ़-दिल्ली की फ्लाइट शुरू की जा सकती है। जिसकी यूएसए से कनेक्टिविटी होगी।
इसके अलावा रात में इस एयरपोर्ट से चंडीगढ़-हैदराबाद-चंडीगढ़, चंडीगढ़-बंगलुरू-चंडीगढ़ की फ्लाइट्स शुरू की जा सकती हैं। इसके अलावा एयर-इंडिया ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हैब एंड स्पोक फ्लाइट्स की सुविधा मांगी है ऐसा होने से चंडीगढ़ और पास के राज्य के लोगों को एयर-इंडिया बेहतर कनेक्टिविटी दे सकता है। यह भी बताया गया कि एयर-इंडिया जल्द ही कुछ नए विमान खरीद रहा है ऐसे में मार्केट का रिव्यू किया जा रहा है
बैंकाक फ्लाइट्स से नुकसान था इसलिए बंद किया
बैंकाक फ्लाइट बंद करने के पीछे एक बार फिर एयर इंडिया ने कहा कि इस फ्लाइट से उसको काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इस फ्लाइट से एयर इंडिया को 16 करोड़ से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। एयर-इंडिया ने कहा कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ बैंकाक की फ्लाइट चंडीगढ़ से ही बंद की गई है बल्कि बैंकाक की भुवनेश्वर से भी इसी कारण ही फ्लाइट बंद करनी पड़ी है।