फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः कोरोना से जंग लड़ रहे पुलिसकर्मियों-डॉक्टरों को मुआवजा देने की तैयारी, भेजा जाएगा प्रस्ताव

Mon, 06 Apr 2020 03:46 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने रविवार को यूटी सचिवालय के वॉर रूम में ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। प्रशासक बदनौर ने एडवाइजर मनोज परिदा को भारत सरकार के समक्ष डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और अन्य संबंधित कर्मचारियों को मुआवजा देने का प्रस्ताव रखने की सलाह दी, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति के सैनिकों के रूप में काम कर रहे हैं। प्रशासन ने इस बारे में केंद्र सरकार को एक पत्र भी लिख दिया है और पूछा है कि कितना मुआवजा कर्मचारियों को दिया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रशासक ने रविवार को घोषणा कर दी कि कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टर होटल पार्क व्यू में क्वारंटीन रह सकते हैं और ड्यूटी रेस्ट के लिए भी यहां ठहर सकते हैं। इसके अलावा अन्य हेल्थ वर्कर जिनमें वॉर्ड ब्वॉय, सिक्योरिटी गार्ड आदि हैं, वह भी पंचायत भवन में रह सकते हैं। इन सभी का खर्चा चंडीगढ़ प्रशासन उठाएगा। स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में दवाइयां और अन्य चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं। किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए सेक्टर-48 के अस्पताल को भी तैयार कर लिया गया है।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर हो कार्रवाई : बदनौर
चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर घूम रहे लोगों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। इसके अलावा दो लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के लिए उन पर केस दर्ज किया गया है और नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासक ने इन मामलों में और सख्ती बरतने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों की पहचान की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


10000 मजदूरों की तनख्वाह भेजी गई : वित्त सचिव
वित्त सचिव एके सिन्हा ने कहा कि आदेशानुसार शहर में बैंक और एटीएम काम कर रहे हैं। इसके अलावा प्रशासन का लेबर डिपार्टमेंट शहर के इंडस्ट्रियलिस्ट और फैक्टरी मालिकों के संपर्क में है। करीब 10000 मजदूरों की तनख्वाह उनके खाते में डाल दी गई है। इसके अलावा अन्य मजदूरों की तनख्वाह पहुंचाने के लिए भी कई फैक्ट्री मालिकों को पास जारी किए गए हैं, ताकि वह अपने फैक्ट्री तक जा सके और इस बारे में काम कर सकें।

रेडक्रॉस से दो एंबुलेंस खरीदने के आदेश
डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि रविवार को फैंदा गांव में राशन के 2000 पैकेट्स बांटे गए हैं। इसके अलावा पूरे शहर में 53,520 पैकेट खाने के पैकेट भी बांटे गए हैं। प्रशासक बदनौर ने डीसी को आदेश दिए कि वह रेड क्रॉस की तरफ से दो एंबुलेंस खरीदे जाएं, ताकि लोगों को इससे फायदा हो। नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि सेक्टर-26 की मंडी में एक बिना छुए हाथ धोने की मशीन लगाई गई है, जिसे की ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने तैयार किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें