फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनेट चुनाव में डमी प्रत्याशी उतारने की तैयारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pu222 - Copy.jpg
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीनेट चुनाव में हर ग्रुप एक दूसरे को मात देने के लिए नए नए तरीके ढूंढ रहा है। डमी प्रत्याशी एक से दो दिन में तैयार होंगे और उन्हें मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है। कहने को यह प्रत्याशी निर्दलीय होंगे, लेकिन इन उम्मीदवारों को किसी न किसी ग्रुप का साथ मिला होगा। यह केवल वोट काटने का काम करेंगे।
विज्ञापन

पीयू सीनेट में चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। चार सीटों के लिए दस उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें चार गोयल ग्रुप से तो चार सुभाष ग्रुप के शामिल हैं। दो उम्मीदवार निर्दलीय खड़े हैं और यह निर्दलीय उम्मीदवार काफी वरिष्ठ हैं। इन दस लोगों में ही टक्कर होगी, लेकिन चुनाव जीतने के लिए वोट चाहिए। उसके लिए तरीके निकाले जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि दो दिन में चार से पांच डमी कंडीडेट मैदान में उतरेंगे। उनके पास अपना वोट बैंक नहीं है, लेकिन कुछ ग्रुपों के सपोर्ट से पांच से दस वोट उनके खाते में जाएंगे। यही वोट दूसरे उम्मीदवार की जीत का आधार बनेंगे। वर्तमान में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इनके नामांकन पांच अगस्त तक हो सकेंगे। साथ ही वोटर लिस्ट भी लगभग तैयार हो गई है। यह भी सोमवार से सार्वजनिक होना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें