मनीमाजरा। दर्शनी बाग के पीछे खड़ी दों कारों के शीशे गाड़ी में आए युवक तोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार मालिक दर्शनी बाग निवासी अजय और संजीव की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। शनिवार रात जामा मस्जिद के सामने के दर्शनी बाग के बैक साइड कच्चे रास्ते पर दोनों कारें खड़ी की थीं। रविवार सुबह दर्शनी बाग के रहने वाले राजन ने सबसे पहले शीशे टूटे देख अजय को बताया। अजय ने मौके पर जाकर देखा तो कि साथ में खड़ी संजीव के कार के शीशे भी टूटे हुए थे। इसके बाद उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो देखा कि देर रात कार में आए कुछ युवकों ने शीशे तोड़े हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।