फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गर्भवती महिला और पति पर पूर्व पति ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव मटौर में पहले पति ने गर्भवती पत्नी और उसके दूसरे पति को घर जाकर धमकाया। जब पुलिस में शिकायत की तो रास्ते में चार लोगों को बुलाकर पीटा। इस मारपीट में पत्नी और दूसरा पति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन


गांव मटौर निवासी रूपा ने आरोप लगाया है कि उसकी पांच साल पहले आरोपी के साथ शादी हुई थी। उसके साथ वह शराब पीकर बहुत मारपीट करता था और दूसरी महिलाओं के साथ भी संबंध में था। शादी के तीन साल बाद वह पत्नी के साथ मारपीट कर उसके मायके छोड़ कर आ गया। जब मां ने बोला कि बेटी को ले जा तो साफ मना कर दिया कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहता। इसके बाद रूपा ने दो साल पहले विशाल के साथ दूसरी शादी कर ली। वह दोनों गांव मटोर में रह रहे थे। तभी शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे पहला पति उसके घर अपनी मां के साथ आया और दोनों को पुलिस में केस करने की धमकी देने लगा। इस पर दोनों डर गए और वे भी उसके खिलाफ शिकायत देने मटौर थाना में चले गए। जब शिकायत कर घर लौटे तो उसने चार व्यक्तियों को पहले से ही रास्ते में खड़ा किया हुआ था, जिनके हाथ में तेजधार हथियार भी मौजूद थे। उन्होंने विशाल के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसके मुंह से काफी खून बहने लगा। जब रूपा उसे बचाने के लिए बीच में गई तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की। इसके बाद दोनों घायल फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक इलाज देकर भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें