फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः प्री- नर्सरी से लेकर 8वीं तक के दाखिले के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन

Fri, 14 Aug 2020 10:53 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ के 114 सरकारी स्कूलों में प्री-नर्सरी से लेकर आठवीं तक के दाखिले की आज आखिरी तारीख है। शिक्षा विभाग ने कहा कि वीरवार तक उनके पास 9400 दाखिला फॉर्म जमा हुए है। वहीं दाखिले के लिए इच्छुक परिजन शुक्रवार तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके बाद विभाग की तरफ से दाखिले की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से इस बार कोविड-19 के चलते प्री-नर्सरी से आठवीं तक की 17 हजार 500 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है। इसके लिए विभाग ने क्लस्टर वाइज हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इसके बाद भी अगर परिजनों को कोई परेशानी आती है तो वे इस हेल्पलाइन नंबर पर अपॉइंटमेंट लेकर स्कूल जा सकते हैं।

इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करना और फेस मास्क लगाना अनिवार्य है। स्कूलों में हर क्लास में कितनी सीट खाली है इसकी जानकारी विभाग ने क्लस्टर वाइज अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। परिजन इस बारे में जानकारी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन


सीट खाली रहने पर दूसरे और तीसरे जोन के विद्यार्थियों दिया जाएगा मौका
आरटीई के नियमों के अनुसार सरकारी स्कूल में घर के नजदीक के एरिया में ही दाखिला दिया जाएगा। स्कूल के पास की कॉलोनी, सेक्टर और गांव के एरिया को शिक्षा विभाग ने तीन जोन में बांटा है। अगर पहले जोन से एप्लीकेशन लेने के बाद स्कूल में सीट खाली रह जाती है तो इसके बाद दूसरे और तीसरे जोन के विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा।

जो विद्यार्थी पहले चंडीगढ़ के किसी सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ रहे हैं, केवल वे ही इस दाखिला प्रक्रिया में अप्लाई कर सकते हैं। सरकारी के जो विद्यार्थी स्कूल बदलना चाहते हैं उनकी एप्लीकेशन नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन

सीट से ज्यादा एप्लीकेशन होने पर निकालेंगे ड्रा

दाखिले के लिए मिलने वाली एप्लीकेशन को क्लस्टर हेड जांच करेंगे। अगर किसी स्कूल में सीट से ज्यादा एप्लीकेशन मिलती है तो ऐसी स्थिति में ड्रा निकाला जाएगा। फाइनल कैंडिडेट्स की लिस्ट क्लस्टर हेड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके साथ ही परिजनों को संदेश भी भेजा जाएगा, इसलिए परिजन अपना कांटेक्ट नंबर और ई-मेल सही उपलब्ध करवाएं।

प्री-नर्सरी से आठवीं तक के दाखिले का शेड्यूल
- क्लास लेवल - सीट एलोकेशन - दाखिला
- प्री- प्राइमरी - 21 अगस्त से पहले - 24 से 29 अगस्त
- प्राइमरी - 28 अगस्त से पहले - 31 अगस्त से 5 सितंबर
-- अपर प्राइमरी - 31 अगस्त से पहले - 7 सितंबर से 11 सितंबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें