फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः तीन दिन चलेगी प्री-बजट चर्चा, शिक्षा-स्वास्थ्य, बिजली और पानी पर रहेगा खास फोकस

Mon, 17 Feb 2020 01:43 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के बजट में दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर साफ तौर पर दिखने वाला है। अरविंद केजरीवाल का बिजली, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा का फार्मूला हिट रहने के बाद भाजपा-जजपा सरकार पर आम आदमी पार्टी के एजेंडा को अपना सकती है। सोमवार से शुरू होने वाली तीन दिवसीय प्री बजट चर्चा में भी इनके अलावा अनेक अहम बिंदुओं पर फोकस रहने वाला है।
विज्ञापन


17 से 19 फरवरी तक पंचकूला के होटल रेड बिशप में भाजपा, कांग्रेस, जजपा, इनेलो और निर्दलीय विधायक आगामी बजट को लेकर चर्चा करेंगे। रोजाना चार से पांच घटे चर्चा की जाएगी। सभी से प्रदेश हित में बजट प्रस्तुत करने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुझाव लेंगे। अच्छे सुझावों को बजट में विधायकों के नाम सहित शामिल किया जाएगा।

विधायक सरकार की ओर से जारी प्री बजट चर्चा के कार्यक्रम अनुसार ही चर्चा करेंगे। सभी विधायकों को प्री बजट बैठकों का एजेंडा भेजा जा चुका है। सांसदों सहित अधिकांश हित धारकों से सीएम बजट को लेकर चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने प्री बजट बैठक को लेकर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी बातचीत की है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्री-बजट बैठकों का कार्यक्रम

17 फरवरी
. 11 से 1 बजे तक कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी विषय पर चर्चा
. 2 से 4 बजे तक शिक्षा के प्राइमरी, सेकेंडरी, हाई, हायर, टेक्निकल एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट पर चर्चा

18 फरवरी
. 11:30 से 1:30 बजे तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, एससी, बीसी वेलफेयर, महिला एवं बाल विकास विभाग पर चर्चा
. 2: 30 से 5 बजे तक स्वास्थ्य में मेडिकल एजुकेशन व रिसर्च, आयुष, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पर चर्चा

19 फरवरी
. 11 से 1 बजे शहरी स्थानीय निकाय, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, विकास एवं पंचायत, ग्रामीण विकास पर चर्चा
. 2 से 5 बजे तक ढांचागत विकास, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर), जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, सिंचाई विभाग इत्यादि पर चर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें