तोगड़िया ने कहा कि जब भारत का प्रधानमंत्री सेना पर पत्थर मारने वालों का केस वापस खींच लेता है, बिना निमंत्रण पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का केक खाने जाते हैं, तब न देश सुरक्षित रहता है, न सैनिक सुरक्षित रहता है, न ही हिंदू सुरक्षित रहता है। अगर पाकिस्तान को 56 इंच की छाती दिखा देते तो एक भी सैनिक सरहद पर शहीद नहीं होता। पाकिस्तान हमारे नरेंद्र सिंह की आंखें निकाल लेता है और नरेंद्र मोदी के लिए पाकिस्तान मोस्ट फेवर्ड नेशन है। यह देश का अपमान है।
व्यापारियों के बंद को तोगड़िया ने दिया समर्थन
एमएसपी पर किसानों, दो करोड़ रोजगार दिलाने में युवाओं और जिन व्यापारियों के पैसे से आरएसएस-भाजपा चलती है, उसके साथ मल्टीब्रांड में एफडीआई लाकर दुकानें बंद कराकर वादाखिलाफी की गई। शुक्रवार को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स का बंद है, जिसका वह समर्थन करते हैं। यह मुद्दा 10 करोड़ व्यापारियों के रोजगार का है।
देवी भागवत में तो नहीं लिखा मुसलमानों के बगैर हिंदुत्व अधूरा
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर तोगड़िया ने कहा कि पता नहीं भागवत किस भगवत की बात करते हैं। मैं तो देवी भागवत पढ़ता हूं, उसमें तो कहीं नहीं लिखा कि मुसलमानों के बगैर हिंदुत्व अधूरा है।