फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से मिलेंगे बादल, कराएंगे विकास की 'बारिश'

Sat, 31 May 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लहरी (बठिंडा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आरोप लगाया कि केंद्र की पूर्व यूपीए सरकार ने विकास के मामले में पंजाब के साथ ‘सौतेली मां’ जैसा व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास की योजना का प्रारूप सौंपेंगे।
विज्ञापन


बादल तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र के इस गांव में संगत दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह शीघ्र ही नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे और पंजाब की विशेष जरूरतों के बारे में उन्हें बताएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के सौतेले व्यवहार के चलते राज्य बुरी तरह ‘प्रभावित’ हुआ।

सीएम ने आरोप लगाया कि पूर्व केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार की विकास योजनाओं की लगातार उपेक्षा की गई। लेकिन अब केंद्र में एनडीेए की सरकार के गठन के चलते राज्य का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन


पंजाब सरकार के अधिकारियों को पहले ही कहा गया है कि वे राज्य के विकास से संबंधित योजनाओं और उन्हें लेकर आ रही मुश्किलों के संबंध में एक विस्तृत योजना तैयार करने को कहा गया है, ताकि केंद्र की तमाम योजनाओं  का अधिकतम लाभ उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि देश को और विशेष रूप से पंजाब को मोदी से बड़ी आशाएं हैं। मोदी एक विजनरी और फैसला लेने वाले प्रधानमंत्री हैं। वे देश के आम आदमी के सपनों को समझते और महसूस करते हैं और निश्चित रूप से उन्हें पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें