फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: निर्मल डेरा में मनाया श्रीगुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। समाधि गेट मोहल्ले के निर्मल डेरा में श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाश उत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 1 नवंबर से 5 नवंबर 2025 तक आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर संत प्रवचन और कीर्तन करने पहुंचे। 1 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब जी का शुभ आरंभ और 5 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग डाला गया। इसके बाद शबद, कथा और कीर्तन दरबार सुबह से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित हुए ।


इससे पहले 31 अक्तूबर को निर्मल आयुर्वेद ट्रस्ट की ओर से फ्री चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें डॉ. जगमीत सिंह, डॉ. चंद्र शेखर, डॉ. पीयूष गोयल ने फ्री चेकअप किया। 5 नवंबर को भोग श्री अखंड पाठ साहिब के बाद कीर्तन और कथा का आयोजन हुआ। ज्ञानी हरसिमरन सिंह, ज्ञानी कुलदीप सिंह ने संगत को उपदेश दिया। महंत बलदेव सिंह ने सभी संगत की देह आरोग्य के लिए अरदास की। सभी संगत के लिए लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें