फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुखना झील पर शुरू हुआ कायाकिंग और कैनोइंग का रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 27वीं हरियाणा राज्य खेलों के अंतर्गत अब दो दिन तक कायाकिंग और कैनोइंग का पूरा रोमांच देखने को मिलेगा। इन प्रतियोगिताओं को आयोजन सुखना लेक पर किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एनएस शेखावत ने सुखना झील पर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा के खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से राज्य और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ उत्कृष्टता की राह पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत कौर देव मौजूद रहीं। इस मौके पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे। इस समारोह की शुरुआत फ्लैग ऑफ से की गई।
इस प्रतियोगिता में सोनीपत, फरीदाबाद, पंचकूला, रोहतक, चंडीगढ़, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, झज्जर, करनाल और हिसार की टीमें भाग ले रही हैं। इस मौके पर कोच मंजीत सिंह ने बताया कि कायाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिताएं अगले तीन दिनों तक पंजाब विश्वविद्यालय खेल विभाग के सहयोग से आयोजित की जाएंगी। हरियाणा कायाकिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल धानना ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिभागिता में हिस्सा लेना चाहिए। स्पोर्ट्स हमेशा एकजुटता को प्रदर्शित करता है। हरियाणा राज्य खेल (कायाकिंग एवं कैनोइंग) के दौरान जस्टिस एनएस शेखावत ने एक बोट पर सवार होकर पूरे ट्रैक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें