फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआर धान के रेट में भारी गिरावट

Sat, 18 Oct 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। कस्बे की अनाजमंडी में इस वर्ष पीआर किस्म की धान के रेट में भारी आई है। बासमती किस्म की धान के रेट में बढ़ोतरी होने के कारण मार्केट कमेटी की फीस में खासी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के सचिव रामकुमार दहिया ने बताया कि इस वर्ष पीआर किस्म का धान बहुत कम आया है वहीं बारीक किस्म के धान में काफी बढोतरी हुई है।

उनके अनुसार इस वर्ष बरसात कम होने के कारण पीआर किस्म धान की रोपाई कम हुई है। बारीक किस्म का धान अधिक होने के कारण आवक पर असर पड़ा है।

फिर भी मार्केट कमेटी की फीस में काफी वृद्धि है। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर तक पिछले वर्ष 1001278 क्विंटल पीआर किस्म धान की आवक थी, जबकि इस वर्ष 671883 क्विंटल पीआर किस्म के धान की आवक हुई है।

इसके चलते इस वर्ष 329395 क्विंटल धान की आवक कम हुई है। सरवती धान पिछले वर्ष 10972 थी, जबकि इस वर्ष 6215 है।

इस तरह पिछले वर्ष की अपेक्षा 4757 क्विंटल धान की आवक में कमी आई है। इसी तरह डुपलीकेट धान पिछले वर्ष 4380, जबकि इस वर्ष 1935 क्विंटल धान की आवक है।

इन किस्मों को छोड़ कर बासमती किस्म की धान के रेट में बढोतरी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष बासमती धान 16 अक्तूबर तक 24172, जबकि इस वर्ष 136666 क्विंटल धान की आवक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बारीक धान 112494 क्विंटल धान की आवक हुई है, जिसके चलते इस वर्ष करीब 17 लाख रुपये की मार्केट कमेटी की फीस में वृद्धि आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें